सकारात्मकता इंसान को हमेशा प्रेरित करती है और अन्ततः हम सफल होते हैं।

आइए दोस्तों बात करते हैं एक ऐसी पावर(शक्ति)  की जो हम सब के पास है लेकिन उसका प्रयोग दुनिया के मात्र कुछ प्रतिशत लोग ही कर पाते हैं? 

आखिर ऐसा क्या है जो एक बिना पैर के मनुष्य को एवरेस्ट की चोटी तक पहुंचा देता है, ऐसा क्या है जो अभावों में जीवन जीने वाले रिक्शा चालक की बेटी को IAS की परीक्षा पास करा देता है? ऐसा क्या है जो मांझी को पहाड़ काटकर रास्ता बनाने के लिए मजबूर कर देता है?? आदि आदि ....अनेक ऐसे उदाहरण हैं जिन्होंने दुनिया को बताया कि मैं हूँ वह हीरो जो कुछ भी कर सकता है.....उत्तर है...सकारात्मकता (POSITIVITY)

सकारात्मकता वह हथियार है जिससे जीवन रूपी जंग के हर पड़ाव पर सफलता पाई जा सकती है। किसी काम को करने के साथ आप उसके बारे में सकारात्मक सोंचें तभी वह सफल हो सकता है। सकारात्मकता व्यक्ति को हर क्षण प्रेरित रखती है और हकीकत में ऐसा व्यक्ति कभी निराश होकर नहीं बैठता और जो निराश नहीं होगा चाहे कितनी ही विषम परिस्थिति क्यों न हो तो फिर .....निश्चित रूप से उसे कोई हरा नहीं सकता। तो इसीलिए मित्रों जीवन में सकारात्मक रहिए इससे होता ये है कि इंसान में विश्वास भरता है उसमें हर कार्य को अच्छे से करने की कला जन्म लेती है और वह सफलतम व्यक्ति बनता है। और तो और जब सकारात्मकता अपने चरम पर पहुंचती है तो तो वह व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में अद्भुत बना देती है और लोगों को लगता अमुक व्यक्ति पर ईश्वर का आशीर्वाद बना है .......ईश्वर है या नहीं ये सोचना भी तो हमारी सकारात्मक सोंच का ही परिणाम है न ......


इसलिए जीवन मे सकारात्मक बने और जीत लें ....वह सब कुछ जिसके लिए आपका जन्म हुआ है। 

नमस्कार ....

वन्दे मातरम ..जय भारत...

Comments

Popular posts from this blog

केवल योजना बनाने की आदत कहीं आपको भी तो नहीं ..??

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत ..

क्या गरीबी हकीकत में सफलता में बाधक हो सकती है?