Posts

Showing posts from 2020

क्या गरीबी हकीकत में सफलता में बाधक हो सकती है?

दोस्तों नमस्कार .... आज बात करते हैं एक ऐसे विषय पर जिसने कभी न कभी प्रत्येक व्यक्ति को इस बात के लिए सोंचने पर अवश्य ही मजबूर किया है .... क्या गरीबी हकीकत में सफलता में बाधक हो सकती है ? इसका उत्तर मेरे लिए है ... कतई नहीं । आइये चर्चा करते हैं - दोस्तों होता क्या है लोग गरीबी को लेकर सोंचते बहुत हैं ..कि मेरे पास पैसे नहीं हैं मैं कैसे काम करूँ, वहां काम करने के लिए मुझे पहले पैसे जुटाने होंगे, अमुक कम्पनी के लिए पहले ये करना होगा आदि आदि बहुत से प्रश्न और केवल प्रश्न ...जिसके कारण व्यक्ति बैठा बैठा सिर्फ सोंचते ही रह जाता है। दूसरी बात ऐसे व्यक्ति को काम भी vip चाहिए और करना भी कम से कम पड़े, और एक खास बात ऐसे व्यक्ति ( अधिक सोंचने वाले ) अच्छे दिखने वाले या कहें कि अपने सम्मान को ठेस न पहुंचने वाले काम पर ही फोकस करते हैं। दूसरी तरफ एक व्यक्ति है जो गरीब है और वह सोचता है कि मुझे कुछ काम करना चाहिए जिससे न सिर्फ मेरा पेट भरे बल्कि मैं इतना कमा सकूं कि मेरी पढ़ाई ठीक से चल सके आने वाले जीवन मे मैं सफल हो सकूं, मेरा आने वाला कल आज से कई गुना बेहतर हो ..... दूसरी तरह की सों...