केवल योजना बनाने की आदत कहीं आपको भी तो नहीं ..??
नमस्कार मित्रों 🙏🙏 कैसे हैं आप सभी ...आशा है कि आप सब सकुशल होंगे। कहीं आपको भी नई नई योजनाओं का ख्याली पुलाव पकाने की आदत तो नहीं ....क्या कहा हां । तो सुधर जाइये नहीं तो आने वाला समय आपको अपना गुलाम बना लेगा और आप वक्त की जंजीरों में जकड़ जाएंगे जहां न तो आपकी कोई जमानत लेगा न ही आपको मुक्ति मिलेगी। मित्रों अधिकांश युवा ख्यालों में खोए रहते हैं मीडिया के इस युग मे यदि हम अपने आपको सम्भाल न पाएं तो हम न सिर्फ कामचोर हो जाते हैं बल्कि काहिलता हमारे शरीर को जकड़ लेती है ....आप भी सोंच रहे होंगे क्या बार बार घुमाए जा रहा है ....मतलब साफ है रात को सोते समय या कहें जब हम फुर्सत के पल में होते हैं तो हमारे दिमाग मे बहुत से विचार आते हैं। और हम बहुत सी योजनाएं तुरन्त बनाने लगते हैं ...और कल्पना में सारी योजनाएं एकदम सही लगती हैं। सब कुछ सकारात्मक होता है ...लेकिन सुबह जैसे ही आंख खुलती है सारी योजनाएं खत्म। मेरा कहना मात्र इतना है आप जो भी प्लानिंग करिए चाहे वह पढ़ाई से सम्बंधित हो या किसी अन्य कार्य से सम्बंधित उसको लागू अवश्य करिए ...ताकि हकीकत में आप स...